राजनैतिक भागीदारी के लिये राहुल गांधी को घेरेगी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी

  • कांग्रेस ने अपनी पार्टी मे बना रखा है नि:शक्तजन प्रकोष्ठ
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी के लिये राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पत्र लिखा है। राहुल गांधी के कानपुर नगर आगमन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने उनको ज्ञापन देकर कांग्रेस पार्टी में दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी देने की मांग करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजनैतिक दलों ने दिव्यांगजनों का वोट हासिल करने के लिये अपनी पार्टीयों में नि:शक्तजन व दिव्यांग प्रकोष्ठ बना रखा है। कांग्रेस पार्टी ने भी नि:शक्तजन प्रकोष्ठ अपनी पार्टी में बना रखा है। लेकिन दिव्यांगजनों को राजनैतिक भागीदारी नहीं देती हैं। ये दिव्यांगजनों के साथ अन्याय है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सभी राजनैतिक दलों से मांग रही है। अगर सभी राजनैतिक दल दिव्यांगजनो को अपनी पार्टीयों में राजनैतिक भागीदारी के तहत लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद, नगर पंचायत, नगर निकाय आदि दिव्यांगजनों को टिकट नही देती हैं तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सभी राष्ट्रीय पार्टीयों के केन्दीय कार्यालयों में प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार में AIMIM ने उतारे 25 उम्मीदवार, ओवैसी के दांव से बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन? | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर थमा खून-खराबा, कतर-तुर्की की मध्यस्थता से युद्धविराम | 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या; CM योगी ने खुद लिया दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट | 'कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था श्रीराम काल्पनिक हैं', अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर CM योगी की दो टूक; बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ये लोग
Advertisement ×