नीलिमा कटियार विधायिका ने किया भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

कानपुर। अंबेडकरपुरम आवास विकास -3 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विकास समिति द्वारा बुद्ध विहार एवं विपश्यना केंद्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण के अवसर पर सम्मान समारोह एवं मैत्री भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य भदत दीपांकर  महास्थविर तथा विशिष्ट अतिथि विधायिका कल्याणपुर नीलिमा कटियार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया एवं भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही तथा परम पूज्य गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर उनकी पूजन अर्चना की।

कार्यक्रम में बहुत उत्साह के साथ जनता ने अपना प्रतिभाग दिया एवं मैत्री भोज को ग्रहण किया कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभान चौधरी,  महामंत्री प्रशांत कुमार बौद्ध, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, पार्षद रामनारायण गौतम, अनूप बाजपेई, आर. अल. कुरील, कैलाश बाबू, राम आसरे, के.एन. सोनकर, प्रेमलाल, कार्यक्रम संयोजक विनोद कनौजिया, मनोज कनौजिया, आराधना कनौजिया, रजत कुमार, बलवंत सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×