बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री अध्यक्ष दिनेश शुक्ला मनोनीत

कानपुर। बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा दिनेश शुक्ला को अध्यक्ष एवं समाजसेवी तथा उद्योगपति नितिन अग्निहोत्री को चेयरमैन मनोनीत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने हर्षोल्लास से नवमनोनित पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री के द्वारा बर्रा उद्योग व्यापार मंडल एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से व्यापारियों की आवाज को बुलन्द करने का कार्य करेंगे। चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री ने व्यापारियों के बीच कहा कि बर्रा उद्योग व्यापार मंडल नगर ने नया कीर्तिमान स्थापित करेगा बाजार में शौचालय बनाने तथा बाजारों में व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी एवं महामंत्री रोहित शुक्ला वरिष्ठ महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में आए व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: मुंबई में 51 कबूतरखाने बंद, HC के आदेश के बाद 100 लोगों का कट गया चालान | छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का लगाया हुआ प्रेशर बम फटने से एक व्यक्ति घायल | उत्तरकाशी के बादल फटा, अचानक आई बाढ़, बहे 40 से 50 घर, 100 से ज़्यादा लोग लापता, 4 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी | भगवान कृष्ण पहले मीडिएटर थे...बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार | पुलिस नहीं रोक सकती PDA पाठशाला, अखिलेश बोले- सीएम खुद आकर हालात देखें | दिल्ली पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, लाल किला परिसर में घुसने की कर रहे थे कोशिश | दोस्त-दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा.., प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जयराम रमेश ने कसा तंज | 'भाजपा के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं', BSP प्रमुख मायावती ने साफ की सभी अटकलें
Advertisement ×