उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की प्रयागराज जंक्शन कार्यालय में संयुक्त महामंत्री रूपम पांडेय के नेतृत्व मे सभा हुई। अध्यक्ष बीना सिंह और संचालन सत्यम गुप्ता सयुंक्त मण्डल मंत्री ने किया।

मुख्य अतिथि सुरेश फुलवरिया स. विभाग प्रमुख और रविकांत जिला महामंत्री तथा आशीष मिश्रा मण्डल मंत्री नार्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ (NCRES) की पूर्व मंडल मंत्री राज नारायण एवं नार्थ सेंटर रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) के वर्तमान को-आपरेटिव बैंक के डेलिगेट और पूर्व शाखा पदाधिकारी उमंग विजय यादव तथा नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के शाखा सचिव तेजेन्द्र छाबङा और नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के शाखा अध्यक्ष अमित कुशवाहा, तथा उक्त सभी यूनियन से राजेश मीना वर्कशाप, नागेन्द्र गुप्ता, रेलवे हास्पिटल, महेश कुमार, अजीत कुमार, सत पाल, धर्म चन्द्र, गौरव कुमार, विनोद केशरवानी तथा के साथ अपने अपने कर्मचारी समर्थकों के साथ सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ(UMRKS) की सदस्यता ग्रहण की। संयुक्त महामंत्री रूपम पांडेय ने सभी को अंग वस्त्र पहना कर संघ की सदस्यता ग्रहण कराया तथा घोषणा किया कि राज नारायण को मुख्यालय मंडल का मण्डल मंत्री तथा राजेश मीना को मुख्यालय शाखा का अध्यक्ष बनाया जाता हैं।
साथ ही साथ यह भी कहा कि संघ(UMRKS) तीसरे विकल्प के रूप मे कर्मचारियों के विश्वास के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, भारत का यह एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमे कोई भी रिटायर्ड नहीं है तथा ये युवा/एन पी एस कर्मचारियों के नेतृत्व का प्रथम संगठन है।
दोनो मान्यताप्राप्त यूनियन ने कर्मचारियो के वेतन से 400/ रूपये चंदा बिना सहमती के काट ले रहे और अगमी चुनाव के बाद यह राशि 1200/ हो जायेगी, ये संगठन अपने बच्चो के नौकरी और लाभ मे लगे है। एक यूनियन ने अपने रेल के बाहर के अपने बेटे को कार्य. महामंत्री बनाया है उसे रेल की हर सुविधा प्राप्त हो रही और चंदे के पैसे से ऐशो अराम कर रहे और कर्मचारियो का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। इन लोगो ने यूनियन को प्राइवेट लिमिटेड बना रखी है।
सभा मे मोहित सिंह, निर्भय सिंह, विपुल पांडेय, योगेन्द्र बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, देवेन्द्र कुमार यादव, संदीप गुप्ता, राकेश, मीना, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।