लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर नगर, एसएनसेन बीवी पीजी महाविधा में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार महिलओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एसीपी पुलिस कमिश्नरेट पीसीएस सृष्टि सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिखा अधिकारी डा0 श्याम शंकर सिंह तथा प्रचार्या प्रो0 सुमन व सचिव पीके सेन द्वारा किया गया।
एसीपी सृष्टि सिंह ने लेंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 से सम्बन्धित सभी कानूनी धाराएं बताते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यकता पडने पर वो हम सबके साथ है। उन्होने कार्यक्रम के सफल आयोजन कि लिए महाविधालय को बधाई दी और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों हेतु शंभामनाये दी। प्रो0 सुमन ने महाविधालय के सुरक्षित वातावरण पर गर्व प्रकट किया व कहा कि आने वाले समय में महाविधालय में छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा सभी के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय बढायेगे। डा0 रचना निगम के निर्देशन ने छात्राओं ने पोस्टर बनाकर एक्ट 2013 के विषय में जागरूकता का पदर्शन किया। कार्यक्रम में डा0 रेखा चैके ने कहा कि लैंगिक उत्पीडन केवल महिलाओं से नही, बल्कि पूरे समाज से जुडा हुआ मुददा है, संवेदनशीलता बढेगी तभी जागरूता बढेगी। इस दौरान प्रो0 अल्का टंडन, प्रो0 गार्गी यादव, डा0 अनामिका तथा अन्य शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×