मोदी काफिले के दौरान साइकिल चलाने की सजा, पुलिस ने खींचे बाल, बरसाए लात-घूंसे

गुजरात में पीएम मोदी के दौरे को लेकर सूरत में उनके काफिले का रिहर्सल किया गया था. इस दौरान खाली सड़क पर साइकिल चला रहे एक बच्चे को पुलिसवाले ने पकड़कर खूब पिटाई लगाई. पुलिस वाला बच्चे के बाल भी खींच रहा था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को आप देख सकते हैं कि कैसे सुरक्षा अभ्यास कर रहा काफिला सड़क से होते हुए गुजर रहा था कि तभी लड़का साइकिल लेकर वहां पहुंच जाता है. वह साइकिल को काफिले की ओर ले जाने ही वाला था कि तभी वह साइकिल को पीछे की ओर मोड़कर वापस लौटने लगता है.

लड़के को देखते ही पुलिसवाला पहले तो उसके बाल खींचता है फिर उसे पीटने लगता है. वीडियो में पुलिसकर्मी लड़के को घूसे मारता हुआ भी देखा जा सकता है.

इस घटना को लेकर पीड़ित नाबालिग लड़के की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उसने कहा कि उसे इस रूट से पीएम के आने की कोई जानकारी नहीं थी. वह साइकिल लेकर गलती से वहां पहुंच गया था. तभी सामने से गाड़ियों का काफिला आ पहुंचा. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई की और बाल खींचें. सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की इस हरकत की खूब आलोचना की जा रही है. वहीं सूरत पुलिस ने भी इंस्पेक्टर गढ़वी को तुरंत हटा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×