उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ को मान्यता प्राप्त आल इण्डिया एस.टी/एस.सी.ऐशोसिऐसन ने दिया समर्थन

प्रयागराज एस.टी/एस.सी. ऐशोसिऐसन के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। जिसमे एस.टी/एस.सी. ऐशोसिऐसन के अध्यक्ष किशन स्वरूप एवं महामंत्री दिनेश कुमार ने सयुंक्त महामंत्री रूपम पांडेय को समर्थन दिया, इस मौके पर ऐशोसिऐसन के मण्डल अध्यक्ष त्रिदेव, शाखा मंत्री बसंतलाल तथा संघ के सयुंक्त मंडल मंत्री श्री सत्यम गुप्ता और शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव तथा मोहित सिंह रहे।
एस.टी/एस.सी. ऐशोसिऐसन के अध्यक्ष और महामंत्री ने ऐशोसिऐसन की शाखाओ के निर्देश दिये कि इस बार मान्यता चुनाव मे उत्तर मध्य रेलवे
कर्मचारी संघ को समर्थन करना है, साथ ही साथ रेल के सभी एस.टी/एस.सी. भाईयो से अनुरोध किया कि भारतीय मजदूर संघ / उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ अंबेडकर वादी विचार धारा के है और हम सभी का विश्वास है।
रूपम पाण्डेय ने बताया कि सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और हम सभी मिलकर रेल कर्मचारियो के हक- की लङाई लङेगे, साथ ही साथ यह भी बताया की किसी कर्मचारी की दरुघटना मे मृत्यु हो जाये तो सिर्फ 30100 रूपये इन्श्योरेस के मिलते न जलाने का खर्च है न दफनाने का खर्च हो पाता है, माता पिता को मेडिकल और रेलवे पास की सुविधा नही जबकि माता पिता परिवार के पहले सदस्य है दुर्भाग्य देखिये कि मान्यताप्राप्त यूनियन 100 वर्ष से है रेल के अलावा अन्य केंद्रीय विभागो मे सुविधा है यहा तक कि राज्य सरकारो मे भी मिलने लगी है परन्तु रेल कमा के दे रहा और रेल कर्मचारियो को सुविधा नही। इन्ही मान्यताप्राप्त यूनियन ने पहले NPS फिर UPS पर सहमती देकर कर्मचारियो के साथ विश्वास घात किया है, हमारा संघ उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ(UMRKS) तीसरे विकल्प के रूप मे कर्मचारियों के विश्वास है।
भारत का यह एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमे कोई भी रिटायर्ड नहीं है तथा ये युवा/एन पी एस कर्मचारियों के नेतृत्व का प्रथम संगठन है। 
विडंबना देखिये जो रिटायर्ड नेता चुनाव मे खुद वोट नही दे सकते वो अपने लिये वोट मांग रहे है। रिटायर्ड मान्यताप्राप्त नेता अपने और अपने परिवार का सिर्फ भला कर रहे बाकि कर्मचारी भुगत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×