सर्दी में जरूरतमंद व्यक्तियो को वितरित किए गए गर्म कम्बल 

  • मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा में सोसायटी देती है अनुदान : अध्यक्ष सुनील मेहता
कानपुर। नेककाज चैरिटेबल सोसायटी के द्वारा दादा नगर एसबीआई चौराहे पर भीषण सर्दी को देखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद सैकड़ो व्यक्तियो को कम्बल वितरित किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील मेहता एवं उपाध्यक्ष अखिलेश गर्ग ने बताया कि विगत वर्षों से सोसायटी अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। तथा मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा में अनुदान दिया जाता है। वही उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा तथा सचिव आलोक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय त्योहारों पर मजदूरों एवं कामगारों को सोसायटी मिठाईयां तथा अन्य सामग्री वितरित कर उनको खुशियां देने का कार्य सोसायटी करती है।
इसी श्रृंखला में आज सैकड़ो जरूरतमंदों को निशुल्क गर्म कम्बल वितरित किए गए। गर्म कम्बल जैसे ही जरूरतमंदों को मिले उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। कम्बल पाकर महिला कामगार गीता ने सोसायटी के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष सुनील मेहता एवं उपाध्यक्ष अखिलेश गर्ग ने बताया कि वर्ष 2015 से सोसायटी निर्धन तथा निर्बल समाज के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएमडी कानपुर प्लास्टी पैक लिमिटेड शशांक अग्रवाल के द्वारा किया गया। मुख्य रूप से श्रीकान्त राय आलोक त्रिपाठी एसके सिंह एसएन सिंह धर्मेन्द्र अवस्थी संजय दास मानता प्रमोद कुमार जे पी शुक्ला केके सिंह शुभांकर बाजपेई यश सनातन राम कुमार यादव बी एल माली सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×