किसने परोस दिया शाकाहारी विराट अनुष्का की थाली में ‘सांप का मांस’?

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों की लाइफस्टाइल को भी लाखों फैंस फॉलो करते हैं।

कोहली-अनुष्का के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस बात से तो दुनिया वाकिफ है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं और दोनों वीगन हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि एक शेफ ने कोहली-अनुष्का को खुश करने के चक्कर में उनकी थाली में सांप का मांस परोस दिया था? जी हां, और वो भी खास मौके पर।

11 दिसंबर, 2019 को विराट और अनुष्का शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे थे। सेलिब्रिटी शेफ हर्ष दीक्षित को इस अवसर पर कुछ अनोखा  बनाने का मौका मिला।

हर्ष ने बताया- वियतनामी खाने में सांपों की भरमार होती है- सांप की शराब, यहां तक कि सांप का मांस भी। तो मैंने सोचा कि  शाकाहारियों को ‘सांप का मांस’ कैसे खिलाया जाए?

”सांप लौकी मुख्य सामग्री थी। इसे मूंगफली, नारियल, टोफू और थोड़े से धनिये के साथ पकाया गया और फिर स्मोक्ड किया गया। इस व्यंजन में सिंघाड़ा, एनोकी मशरूम और मिर्च शामिल थीं।”

”साथ में मिर्च का तेल भी परोसा गया। हमारा मकसद था कि खाने की सीमाओं में रहते हुए भी मजा लाया जाए। यही तो एक निजी शेफ होने का मतलब है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: 'जो भारत में नहीं जन्मा, उसे वोट का अधिकार नहीं', SIR पर अमित शाह का जवाब, राहुल-लालू पर जमकर साधा निशाना | केंद्र ने Tax Bill 2025 को क्यों लिया वापस, सोमवार को पेश किया जाएगा नया विधेयक | दस बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया : हिमंत | क्या बड़ा करने जा रहा है भारत? ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बीच मोदी ने अचानक बुलाई बैठक | हाई अलर्ट पर IGI समेत देश के सभी Airport, बड़े आतंकी हमले की चेतावनी के बाद खुफिया एजेंसी ऐक्टिव | सरकार सड़क हादसे रोकने के लिए कई कदम उठा रही: गडकरी | सैयद सलाहुद्दीन के बड़े बेटे को HC से मिली जमानत, छोटे को नहीं मिली राहत
Advertisement ×