
महेंद्र शुक्ला
कानपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचारो की रोकथाम के लिए नए-नए कानून बना रही है तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही सरकार के इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।
ताजा मामला कानपुर का है जहां पर सांढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक तेजवीर सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह पारिवारिक झगड़े की मदद के बदले पीड़ित महिला के साथ अश्लीलता भरी बातें कर रहे हैं। जबकि लगातार पीड़ित महिला उन्हें अंकल बोलकर उनकी बात को टाल रही है। लेकिन हवस के पुजारी दरोगा पीड़ित महिला को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसे में लगे हुए हैं। वही जब महिला और दरोगा के बीच हुई इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आला अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए दरोगा को निलंबित कर इस की जांच संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है।