
कानपुर। बी पी एस न्यूज – बिरहाना रोड दवा बाजार अवस्थी मार्केट मैं व्यापार मंडल की एक बैठक की गई। जिसमें चेयरमैन संजय मल्होत्रा, अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, महामंत्री नंदकिशोर ओझा, सम्मिलित हुए।
व्यापार मंडल की इस बैठक में एक कमेटी गठित करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें चंद्र प्रकाश को संरक्षक, शैलेंद्र शीलू को अध्यक्ष, महेश बाजपेई को उपाध्यक्ष, रजूल गुप्ता को वरिष्ठ मंत्री, अनुराग जैन को मंत्री, अनुराग पांडे को सहायक मंत्री बनाया गया।