
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 7.15 बजे बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे 44 पर हुआ।
पुलिस ने हादसे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक टाटा सूमो कार हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल लोग आंध्र प्रदेश के पेनकोंडा जिले के थे।
VIDEO | Several dead after a car collided with a truck at NH 44 (Bangalore-Hyderabad) Highway in Karnataka’s Chikkaballapur. More details are awaited. pic.twitter.com/mlimpt7mQA
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2023