बॉलीवुड सिंगर सुमित साहा की म्यूजिक वीडियो ‘तू बता’  को जारी किया ज़ी म्यूजिक कम्पनी ने

ज़ी म्यूजिक कम्पनी द्वारा सी सॉ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘तू बता’ जारी किए जाने के बाद से बॉलीवुड सिंगर सुमित साहा इन दिनों काफी चर्चा में है। दिल की गहराइयों में उतर जाने वाले इमोशनल सॉन्ग में नवोदित बॉलीवुड सिंगर सुमित साहा ने अपने स्वर का जादू बड़े ही अनोखे अंदाज में बिखेरा है। म्यूजिक वीडियो ‘तू बता’ के बेहद कर्णप्रिय और हृदयस्पर्शी गीत के भाव को अपने अभिनय से जीवंत किया है शगुन पाण्डेय, काजल चौहान और पूजा सिंह ने।
फ़िलवक्त यह म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक कम्पनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और संगीतप्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। असलम खान के निर्देशन में बनी इस म्यूजिक वीडियो के म्यूजिक कंपोजर सुदर्शन दास, गीतकार सोहम मजूमदार, डीओपी पंकज कछावा और एडिटर व सहायक निर्देशक कृष्णा भाटिया हैं। इस म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद सिंगर सुमित साहा को गोल्डन लियो प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन म्यूजिक वीडियो ‘मेहरम’ के लिए बतौर सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अनुबंधित किया जा चुका है।
मंगत राय द्वारा निर्मित और राजेश मिश्रा द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक वीडियो ‘मेहरम’ में बिगबॉस फेम प्रतीक सेहजपाल और करिश्मा शर्मा अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 10 लोगों की मौत की खबर; रेस्क्यू जारी | 20 साल और विपक्ष में बैठ जाएंगे मगर बाबरी मस्जिद बनाने की बात करने वालों से समझौता नहीं करेंगेः अमित शाह | West Bengal में गरजे Amit Shah, बोले- 'Mamata सरकार ने स्कूल नहीं, मदरसे बनवाए' | Delhi Police का Govindpuri में बड़ा एक्शन, Fake Degree रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 को किया Arrest
Advertisement ×