भावनानी के व्यंग्यात्मक भाव – शासकीय सेवा नहीं मेवा खाने आया हूं

लेखक, चिंतक, कवि – किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
शासकीय सेवा में हरे गुलाबी छापने आया हूं
मजे से जनता को चकरे खिलाने आया हूं
वेतन पेंशन नहीं ऊपरी कमाई के लिए आया हूं
शासकीय सेवा नहीं मेवा खाने आया हूं
गांव में ईमानदारी से रहकर पछताया हूं
बच्चों के लिए कुछ भी प्रॉपर्टी नहीं बनाया हूं
शासकीय दोस्तोंके दूसरे नामोंपर फ्लैट्स देखाहूं
शासकीय सेवा नहीं मेवा खाने आया हूं
इतने साल ईमानदारीका जीवन जीकर पछतायाहूं
अब शासकीय सेवा में हरे गुलाबी छापनें आया हूं
अब सही निर्णय लेकर जनताको घुमाना चालू किया हूं शासकीय सेवा नहीं मेवा खाने आया हूं
बताना मत अंदर खाने बहुत लफड़ा किया हूं
जन्म जाति सहित सभी प्रमाण पत्र जाली दिया हूं
अनुकंपा के बलपर ऊपर तक सेटिंग किया हूं
शासकीय सेवा नहीं मेवा खाने आया हूं
चकरे खिलाकर माल देने प्रोत्साहित करता हूं
शिकायत पर सेटिंग कर काम रिजेक्ट करवाता हूं
महीनों कागजी कार्रवाई फिर रिजेक्ट करता हूं
शासकीय सेवा नहीं मेवा खाने आया हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- 'मैं बचपन से यहीं रही और सब यही का दिया हुआ है | 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज | US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल | Power Crisis की अटकलों पर सरकार का Full Stop, कहा- देश में कोयले का भरपूर स्टॉक, नहीं जाएगी बिजली
Advertisement ×