कांग्रेस ने कहा- सत्ता में आए तो गैस सिलेंडर की कीमत करेंगे 500 रुपये से कम

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को कांग्रेस ‘होली से पहले मोदी सरकार का तोहफा’ करार दिया है. पार्टी ने केंद्र को राजस्थान सरकार से सीख लेकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 500 रुपये से कम करना चाहिए. मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि अगर 2024 में उसकी सरकार बनती है तो किसी भी सूरत में घरेलू रसोई गैस की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं होगी.

‘होली से सात दिन पहले तोहफा दिया’
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘मित्रकाल में मोदी जी ने जनता को होली से सात दिन पहले तोहफा दिया है. मोदी जी नहीं चाहते कि लोग होली पर अपनी रसोई में कुछ बनाएं.’

गौरव वल्ल्भ ने कहा, ‘राजस्थान में हमारी सरकार गैस सिलेंडर 500 रुपये से कम में दे रही है. राज्यों से सीखो मोदी जी. हमारी मांग है कि रसोई गैस की कीमत 500 रुपये से कम की जाए. अगर यह कीमत 500 रुपये से अधिक होती है तो यह जीडीपी वृद्धि के लिए ठीक नहीं होगा.’

हम प्रण लेते हैं;
यह पूछे जाने पर कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतती है और उसकी सरकार बनती है तो क्या घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से कम की जाएगी तो वल्लभ ने कहा, ‘जब हम राजस्थान में यह कर सकते हैं तो देश में ऐसा क्यों नहीं करेंगे.’ उन्होंने कहा ‘हम प्रण लेते हैं कि 2024 में अगर हमारी सरकार बनती है तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं होगी.’

उल्लेखनीय 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. राजधानी दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है. पहले यहां 1053 रुपये में सिलेंडर मिलता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×