क्राइम ब्रांच ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़…. फैक्ट्री मालिक किया गया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे नकली टूथपेस्ट रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। आउटर दिल्ली के खंझावला इलाके के महावीर विहार में छापा मारकर पुलिस ने हजारों नकली ‘सेंसोडाइन’ ट्यूब और पूरा निर्माण सामान बरामद किया। वहीं, फैक्ट्री मालिक भी वहां मौके पर मौजूद था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने महावीर विहार स्थित अवैध फैक्ट्री पर रेड मारी। वहां 6 मजदूर नकली टूथपेस्ट को ट्यूब में भरने और पैकिंग करने में लगे मिले। जांच में पता चला कि ये लोग सस्ते लोकल पेस्ट को मशहूर ब्रांड सेंसोडाइन के नाम पर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया। इसमें हजारों भरे और खाली टूथपेस्ट ट्यूब, पैकिंग बॉक्स, रैपर, ट्यूब भरने-सील करने की मशीन, करीब 130 किलो नकली पेस्ट, कैप, गोंद और हीटिंग मशीन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह पूरा माल भारी रकम कमाने का भी है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय हरी ओम मिश्रा के रूप में हुई है। वह रोहिणी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने गोदाम किराए पर लिया था और बिना किसी लाइसेंस के नकली टूथपेस्ट बनाकर बेच रहा था। मौके पर पहुंची सेंसोडाइन कंपनी के स्टाफ ने साफ कहा कि यह पूरा प्रोडक्ट नकली है। यह बेहद गंदे और अस्वास्थ माहौल में बनाया जा रहा था, जिससे इस्तेमाल करने वालों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरी ओम मिश्रा के खिलाफ BNS और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच चल रही है कि इस नकली माल की सप्लाई किन-किन इलाकों में हो रही थी और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ब्रांडेड टूथपेस्ट खरीदते समय हमेशा अधिकृत दुकानों से ही लें और पैकिंग पर होलोग्राम और अन्य सुरक्षा चिह्नों को ध्यान से जांचें। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नकली प्रोडक्ट्स सेहत के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए खरीदारी करते वक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×