नहीं लगेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बिगड़ी लोगों की तबीयत

बिहार के पटना के नौबतपुर के तरेत मठ में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं. लेकिन गर्मी के कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है. इस वजह से बागेश्वर बाबा ने सोमवार (15 मई) को लगने वाला दिव्य दरबार रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि आगे कभी पटना का दौरा करेंगे तो दिव्य दरबार लगाया जाएगा. फिलहाल पूरे पांच दिन तक कथा चलेगी. लेकिन लोगों की भारी भीड़ के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इस वजह से दिव्य दरबार को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

गौरतलब है कि बागेश्वर बाबा की कथा के पहले दिन अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह समेत बिहार के कई दिग्गज बीजेपी नेता पहुंचे थे. आयोजकों ने व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे तो किए थे लेकिन पहले दिन ही वे खोखले साबित हुए. दूसरे दिन भी हालात जस के तस बने रहे. झुलसा देने वाली गर्मी में भी लोग कथा सुनने पहुंचे थे. इस वजह से जिस पंडाल को कथा के लिए बनाया गया था, वहां उमस बढ़ने लगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की तबीयत खराब होने लगी. लोगों के साथ ऐसा होता देख बागेश्वर बाबा ने कथा को वक्त से पहले समाप्त कर दिया.

उन्होंने खुद मंच से यह घोषणा की कि इस कार्यक्रम में लोग कम ही संख्या में शामिल हों. लोग सोशल मीडिया या फिर टीवी पर भी उनकी कथा सुन सकते हैं. इसके अलावा 15 मई को लगने वाला बाबा का दिव्य दरबार भी रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वे रविवार रात ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं. बता दें कि बागेश्वर बाबा की कथा सुनने के लिए सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि नेपाल से भी लोग आ रहे हैं. कथा के अलावा दिव्य दरबार में भारी भीड़ आने की बात कही जा रही थी. इसलिए पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट को तैनात करने का आदेश दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×