कारखाने में लगी आग…. अथक प्रयासों के बाद आग पर पाया गया काबू

कानपुर। नगर के सचेंडी क्षेत्र में एक कारखाने के कबाड़ में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जन हानि नही हुई, वहीं आग लगने का कारण पता नही चल सका।
जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े बारह बजे अग्निशमन अधिकारी को भीमसेन थाना सचेडी के कला का पुरवा अंतर्गत फैक्ट्री मे आग की सूचना सूचना प्राप्त हुई, जिसके उपरांत मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर द्वारा कार्यवाही की गई और एफएस पनकी व फजलगंज से कुल 03 अग्निशमन वाहन अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे एवं अथक परिश्रम करते हुये आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। घटना मे कोई जन हानि नहीं हुई। बताया गया कि कारखाने के कबाड़ में आग लगी थी। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×