पहली मंजिल से क्लास तीन के स्टूडेंट ने लगाई छलांग, बच्चों में लगी थी सुपरहीरो की तरह कूदने की शर्त

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कक्षा तीन में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. कानपुर पुलिस के डीसीपी साउथ रविन्द्र कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को किदवई नगर के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी.

छात्र के दोस्तों ने बताया कि छुट्टी से पहले बच्चा पानी भरने गया था, जहां कुछ छात्र पहले से मौजूद थे. इस दौरान बच्चों के बीच सुपरहीरो की तरह कूदने की बात होने लगी और शर्त लग गई.

इसके बाद वह पहली मंजिल से कूद गया. इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया. मौके पर टीचर और  स्कूल का अन्य स्टाफ पहुंचा. आनन-फानन में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि बच्चे को बॉलीवुड की एक सुपरहीरो फिल्म बहुत पसंद थी और वह सुपर हीरो जैसा स्टंट करना चाहता था.

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. परिजनों का कहना है कि घटना बच्चों की नादानी की वजह से हुई. जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई.

छात्र का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी जुटाई है. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×