कानपुर। बीपीएस न्यूज – श्री गुरू नारायण खत्री सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, सिविल लाइन के प्रांगण मे आज नन्हे मुन्ने बच्चो को रिजल्ट कार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि
पुरस्कार पाकर बच्चो को आगे बढने मे मदद मिलती है, बच्चो का मनोबल बढ़ता है। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मूल चन्द्र सेठ,सुघा सिह, सुरेन्द्र कंकड, अवधेश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
