मुख्यमंत्री योगी का खौफ, पोस्टर लेकर थाने में पहुंचा गैंगस्टर, लिखा- गैंगस्टर एक्ट का अपराधी हूं, गिरफ्तार कर लो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य से गुंडे, बदमाशों और अपराधियों के खात्मे की बात कर रहे हैं और अब इसका असर भी दिखने लगा है. यूपी के संभल जिले में पुलिस के खौफ से गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कुख्यात गौ तस्कर जाबुल ने खुद थाने में पहुंचकर सरेंडर किया है. जाबुल हाथ में पोस्टर लेकर थाने पहुंचा, जिस पर लिखा था, ‘साहब मुझे गोली नहीं मारना, मैं गैंगस्टर एक्ट का आरोपी हूं साहब, मुझे गिरफ्तार कर लो.’ पुलिस ने सरेंडर करने वाले गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजे जाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है.

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का अपराधियों पर साफ नजर आ रहा है. संभल के हयातनगर थाना इलाके का कुख्यात गौ तस्कर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी जाबुल पुलिस कार्रवाई के खौफ से हाथ में पोस्टर लेकर हयात नगर थाने में खुद सरेंडर करने के लिए पहुंच गया. जाबुल को सरेंडर करने के लिए खुद थाने में पहुंचा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने गौ तस्कर और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी जाबुल को गिरफ्तार कर लिया.

संभल जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शिरीष चंद्र ने बताया संभल जनपद के हयातनगर में आज (25 अप्रैल) गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गौ तस्कर जाबुल सरेंडर करने के लिए पहुंचा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार गौ तस्कर को जेल भेजे जाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

थाने में सरेंडर करने के बाद जाबुल ने थाना प्रभारी कर्मसिंह पाल से हाथ जोड़कर प्रार्थना की और कहा कि साहब अब मैं अपराधिक घटनाओं से दूर रहूंगा. इसके साथ ही उसने माफी मांगी. थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×