अब वैष्णो माता की यात्रा के दौरान कैमरा लैपटॉप और टैब ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इन सभी चीजों को कटड़ा में ही जमा करवाना अनिवार्य है. श्राइन बोर्ड प्रशासन ने एसओपी जारी कर दिया है. हालांकि मोबाइल फोन ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि मोबाइल फोन से श्रद्धालु अपने स्वजन से संपर्क में रहते हैं. भवन और यात्रा राष्ट्र-विरोधी तत्वों के निशाने पर इस संबंध में श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए कटड़ा में स्थापित सूचना केंद्र से अनाउंसमेंट की जा रही है और जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं. सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यह फैसला किया है. क्योंकि वैष्णो देवी भवन और यात्रा राष्ट्र-विरोधी तत्वों के निशाने पर है.
हालांकि कई वर्षों से भवन मार्ग पर वीडियो कैमरा या फिर डिजिटल कैमरा आदि ले जाने की पहले से ही मनाही है. परंतु हाल ही में श्राइन बोर्ड द्वारा एसओपी जारी कर लैपटाप तथा टैब को भी भवन मार्ग पर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसको लेकर पुलिस विभाग से सहयोग मांगा है.
