जय भारत स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल फंक्शन 2023

कानपुर। बीपीएस न्यूज – नौबस्ता, जूही कला, अर्रा बिनगवाँ स्थित जय भारत स्कूल मे एनुअल फंक्शन 2023 मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे और बड़े बच्चों ने भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती पूजन से किया। उसके बाद स्कूल के बच्चों ने जल संरक्षण पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया बताया गया कि आज के समय में पानी बचाने की आवश्यकता है, जल का संचय कैसे करें। उसके बाद पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब गीत व डांस के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया।
फिर अंधेर नगरी चौपट राजा कार्यक्रम का मंचन किया गया। कार्यक्रम मे दिखाया गया कि राजा ने स्वयं ही फांसी को चुन लिया। फिर बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुझे रंग दे – अपनी प्रीत मुझे रंग दे, घूमर घूमर घूमे रे लोक नृत्य, रंगीलो मारो ढोलना रे, भूमरो भूमरो श्याम रंग भूमरो आए हो किस बगिया से तुम उसके बाद भारत की बेटियां कर्ज अपना हम निभाने चले – फर्ज अपना हम चुकाने चले गीत पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद बच्चों ने चलाओ ना नैनो से बाण रे, मेरे फोटो को सीने से, पतली कमरिया मोरी हाय हाय, मैं चाहता हूं तुझको दिलजान की तरह, मुझको राणा जी माफ करना, बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उसके बाद रामायण नाटक का मंचन किया गया। जिसमें राम जन्म से लेकर ताड़का वध, सीता स्वयंवर मे धनुष भंग, राम वनवास, सूप नखा की नाक कान काटे गए। लक्ष्मण रेखा पार करने पर सीता हरण दिखाया गया। शबरी आश्रम में पहुंचकर राम द्वारा झूठे बेर खाए गए और अंत में रावण वध दिखाया गया। इसके बाद जय हनुमान ज्ञान गुण सागर – जय कपीस तिहुं लोक उजागर हनुमान चालीसा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुत को देख सभी भाव विभोर हो गए।
चाइल्ड लेबर के बच्चों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गरीब काम करने वाले बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के लिए जागरूक किया गया। उरी अटैक पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें संदेशे आते हैं – हमें तड़पाते हैं कि चिट्ठी आई है गीत ने लोगों के मन को झकझोर दिया। उसके बाद कोरोनावायरस पर भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। जिसमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, बार- बार हाथ धोना बताया गया। अंत में राधा कृष्ण झांकी नृत्य माने ना ब्रज नंदलाल, सुन ले ओ राधा प्यारी – ना खेलोगे हमसे होली – तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी। जिसमें फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम को देखकर बच्चों के गार्जियंस ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र तिवारी, मीना अवस्थी, साक्षी शुक्ला, शिवानी शुक्ला आदि शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×