अजय देवगन की ‘भोला’ से आगे निकली नानी की फिल्म ‘दसरा’……! 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्म ‘दसरा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को सिनेदर्शकों ने हाथोंहाथ लिया, जिसका सबूत फिल्म का बिजनेस है जिसने दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई की। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हाई बेंचमार्क सेट करते हुए अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है जोकि एक डेब्यूटेंट हैं।
यह फिल्म नानी की अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म है और जहां इसे आलोचकों से खूब सराहना मिली रही है,वहीं कुछ दर्शक ‘दसरा’ की तुलना ‘केजीएफ’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कर रहे हैं। रिलीज के पहले दिन ‘भोला’ ने अपनी शानदार कमाई से ये साबित कर दिया था कि ये फिल्म आगे भी अच्छा कारोबार करेगी लेकिन दूसरे दिन ‘भोला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि आने वाले दिनों में सिनेदर्शकों की जमात ‘भोला’ जैसी साउथ फिल्मों की बॉलीवुड रीमेक की बजाए ओरिजिनल साउथ कटेंट को देखना पसंद करेंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'शिवपाल यादव ने कहा था सपा चोरों और माफियाओं की पार्टी बन गई है', ओपी राजभर का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश चाचा को बाहर करके CM बने थे | जिस बेगूसराय गैंगरेप कांड से कांप गया बिहार, उसमें अब DIG का एक्शन, लापरवाही बरतने वाले SHO को किया सस्पेंड | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ साल के मासूम का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया बदायूं से बरामद, 8 गिरफ्तार | दिल्ली-NCR की सड़कों से पुरानी बसों और ट्रकों का होगा सफाया, टाटा मोटर्स और मोदी सरकार के बीच हुई बड़ी डील
Advertisement ×