निस्वार्थ भाव से बच्चों की सेवा मां ही करती है

 

कानपुर। प्रजापिता बह्रमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में तपोवन, मेहरबान सिंह पुरवा में मातृ दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश महिला व बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। उसके बाद आस्था पांडे के कथक नृत्य को देखकर लोग ताली बजाने पर मजबूर हुये। खनक बाजपेई के गीतों ने सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित किया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि अपनी मां का सम्मान करना चाहिये, जीवन में मां की हर बात माननी चाहिये वह हमे हमेशा सही शिक्षा देती है। मां को ईश्वर तुल्य मानना चाहिए।
एक मां ही होती है जो जीवन भर बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करती है। डाक्टर मधू सिंह ने बतादया कि मां ही परिवार को स्वस्थ व सुखी बना सकती है। राजयोगिनी दीदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अगर हम शिव को परमात्मा मान ले तो हमारा जीवन श्रेष्ठ बन सकता है। बी के विष्णु शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय कलयुग अन्तिम चरण पर हैं हम लोगों को परम परमेश्वर शिव बाबा के ज्ञान में जाकर अपना जीवन सफल बना सकते है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाक्टर लोकेश सिंह, मघु सिंह, राजयोगिनी दुलारी दीदी, शैलेन्द्र गुप्ता,ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) बी के ममता बहन,बी के आरती बहन,बी के शशि बहन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×