मंडौली गांव की घटना पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन


#  सभी कांग्रेसी तिलक हाॅल से निकलकर जलूस के रूप में पंहुचे जिला मुख्यालय
#  मां-बेटी के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो के लगाये नारे

कानपुर नगर, कानपुर देहात के घटनाक्रम में राजनीति शुरू हो गयी है और सभी दल अपनी-अपनी नीति सेट करने में लगे है। शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा तिलहाॅल से भारी संख्या में कांग्रसियों ने जलूस निकाला और जिलामुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया, काले झंडे दिखाये। इस दौरान मां-बेटी के हत्यारों को फांसी दो, खूनी बुलडोजर योगी सरकार मुर्दाबाद, छत छीनी-जीवन छीना योगी सरकार मुर्दाबाद नारे लगाये।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चैधीर ने कहा कि योगी सरकार में आम आदमी के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। आज यह सरकार बुलडोजन की कार्यवाई करके लोगों को उजाड रही है। नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए सरकार से जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चेताया और उनकी गिरफ्तारी के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कडी सजा दीलाने की बात कही। उन्होने कहा कि सरकार बुलडोजर की कार्यवाई पर विराम लगाये अन्यथा कांसेगजन जनता के साथ सडक पर उतर कर संघर्ष कर पीडित परिवार को न्याय दिलायेगा। इस दौरान हरिकृष्ण भारती, संजीव दरियाबादी, सोहिल अख्तर अंसारी, राजेश ंिसह, पवन गुप्ता, सिराज कुरैशी, शमीम आजाद, शंकर दत्त मिश्रा, संजय शाह, संतोष गुप्ता, रोशन भारती, विमला चैहान, हीरालाल निषाद, ग्रीन बाबू सोनकर, विजय, राजेन्द्र बाल्मीकि, इमरान खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×