राजस्थान-एमपी में दो बड़े हादसे, सुखोई-30 और मिराज 2000 समेत 3 विमान क्रैश

राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक के एक दो बड़े विमान हादसे हो गए हैं. एमपी के मुरैना में भारतीय वायुसेना के दो फाइटर एयरक्राफ्ट और राजस्थान के भरतपुर में 1 चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. हादसे में विमानों के परखच्चे उड़ गए हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुरैना विमान हादसे में दो पायलट गंभीर तौर पर घायल हैं.

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

भारतीय वायुसेना (IAF) ने मुरैना विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. दुर्घटनाग्रस्त सुखोई-30 में दो और मिराज 2000 में एक पायलट सवार था. वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. मुरैना हादसे की जांच में विमान के क्रैश होने के कारणों का पता लगाया जाएगा.

ग्वालियर एयर बेस से भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, भरतपुर में क्रैश हुए चार्टेड एयरक्राफ्ट ने आगरा से उड़ान भरी थी. वहीं, मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त विमानों ने ग्वालियर एयर बेस से टेक ऑफ किया था. भरतपुर के डीएम आलोक रंजन ने कहा कि एक चार्टेड एयरक्राफ्ट भरतपुर के पास क्रैश हो गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

सुखोई- 30 और मिराज- 2000 एयरक्राफ्ट क्रैश

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुरैना में एक सुखोई- 30 और एक मिराज 2000 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. सुखोई-30 और मिराज 2000 ने ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी. यहां एक अभ्यास चल रहा था. इस हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

चार्टेड एयरक्राफ्ट भरतपुर में दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर में बड़ी दुर्घटना हो गई है. यहां भारतीय वायु सेना का एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. भरतपुर में पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास ये बड़ा हादसा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, इस चार्टेड एयरक्राफ्ट ने आगरा से उड़ान भरी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×