साईं बाबा पर विवादित बयान के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- ‘उन्हें भगवान मानने वाले…’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कुमार शास्त्री ने साईं बाबा को लेकर दिए विवादित बयान के बाद माफी मांग ली है. जबलपुर में कथा का वाचन करते हुए उन्होंने साईं बाबा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद पूरे भारत में उनका विरोध होने लगा था. महाराष्ट्र में लोग सड़क पर उतरने लगे थे. उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. ऐसे में मामले को बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली है और कहा है कि उनकी भावना किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. अपने बयान से पटलते हुए उन्होंने खेद प्रकट किया और कहा कि संतों के प्रति उनका सम्मान है और रहेगा.

जबलपुर के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, ‘हमारे धर्म के शंकराचार्य जी ने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है और शंकराचार्य की बात मानना प्रत्येक सनातनी का धर्म है. वह अपने धर्म के प्रधानमंत्री हैं और कोई भी संत चाहे वो हमारे धर्म पंथ के हो या फिर, गोस्वामी तुलसीदास जी हों या सूरदास जी हों, संत हैं महापुरुष है, युगपुरुष है, कल्पपुरूष हैं लेकिन भगवान नहीं हैं. लोगों की अपनी अपनी निजी आस्था है और किसी की आस्था को हम ठेस नहीं पहुंचा सकते इतना कह सकते हैं, साईं बाबा संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं पर भगवान नहीं हो सकते.’

धीरेंद्र शास्त्री की इस बात से साईं बाबा के भक्त आहत हो गए थे और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ विरोध जताना शुरू कर दिया था. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ. मामले को तूल पकड़ता देख शास्त्री ने मांफी मांग ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×