सोच रहे हैं कि ठंड खत्म हो गई है तो संभल जाएं, मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट

उत्तर भारत में खासकर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी पर मौसम विभाग (IMD) का बड़ा अपडेट आया है. उत्तराखंड में आज से बुधवार तक बारिश का ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाकों की बात करें तो अब से जनवरी के बचे हुए दिनों में लोगों को बारिश, आंधी, धूप, बादल जैसे मौसम के अनेक रंग देखने को मिल सकते हैं.

ठंड अभी खत्म नहीं हुई है: IMD

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है लेकिन जल्द ही ये मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, UP समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक अभी उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में दिन में बढ़त दिख रही है. अगले कुछ घंटों के बाद बारिश और आसमान में बादल एक बार फिर ठंड बढ़ा सकती है.

अगले हफ्ते के मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 से 27 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिलेगी जो 24 से 26 जनवरी को ये अपनी चरम सीमा पर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×