सम्पूर्ण समाधान दिवस, बिल्हौर में 180 शिकायती प्रकरण आए जिसमें 18 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण 

कानपुर। तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता व उनकी सुविधा के दृष्टिगत विशेष कैम्प लगाया गया जिसमें विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन से लेकर उनके तत्काल निस्तारण की व्यवस्था की गयी। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर आज 11 टीमें  विभिन्न शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर भेजी गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में रेनू गुप्ता पत्नी कमल कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट मकनपुर के शिकायती पत्र में पाया गया कि ग्राम रौगांव की गाटा संख्या 663 में दर्ज काश्तकारों ने बिना बंटवारे के धारा 80 (1) न किए जाने के संबंध में, इस पर जिलाधिकारी ने एस0डी0एम0 बिल्हौर को जाँचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शांति देवी पत्नी सियाराम निवासी ग्राम दाहरुद्रपुर थाना शिवराजपुर के शिकायती प्रार्थना पत्र में पाया कि दबंगो द्वारा उनके मायके के मकान पर लगभग 5-6 माह पूर्व ताला तोड़कर गृहस्थी का सामान उठा लेना व मकान पर अपना कब्जा कर लिया है, इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार व एस0एच0ओ0 बिल्हौर को प्रभावी कार्यवाही कर निराकरण कराकर आख्या देने के निर्देश।
आदित्य कुमार पुत्र कामता प्रसाद निवासीआई0आई0टी0बी सोसाइटी माधवपुरम कल्याणपुर के शिकायती पत्र में पाया गया कि प्रार्थी की कृषि भूमि ग्राम भीती तहसील बिल्हौर में है जिसकी मेढ़ तोड़कर पड़ोसियों द्वारा अपने खेतों में मिलाने के सम्बंध में, जिस पर जिलाधिकारी ने एस0डी0एम0 बिल्हौर को मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
रागिनी देवी पुत्री स्व0 जयशंकर निवासी ग्राम औरंगपुर सांभी के शिकायती प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।
बलवीर सिंह रनर विधायक प्रत्याशी ग्राम कुंवरपुर थाना शिवराजपुर किस शिकायती प्रार्थना पत्र में किराएदार द्वारा मकान खाली न किए जाने के संबंध में, जिस पर जिलाधिकारी ने एस0डी0एम0 बिल्हौर को समस्या का निराकरण करा कर आख्या देने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, डीसीपी पश्चिम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी , उपजिलाधिकारी बिल्हौर रश्मि लाम्बा, सहित अन्य सम्बंधित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×