स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा के एक स्कूल में छठी कक्षा की छात्राओं को एलसीडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सतनामपुरा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोबिंदपुरा मोहल्ला के राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल में शिक्षक है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Hormuz पर USA और European देशों में पड़ी दरार? Trump बोले- NATO ज़रूरत पर साथ नहीं देता | जनता से शिक्षा, रोजगार और विकास का वादा, घुसपैठियों की जांच...बंगाल में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 4 मई को जा रही TMC | मणिपुर में तनाव बढ़ा, दो बच्चों की मौत के विरोध में उतरा जनसैलाब, कर्फ्यू का उल्लंघन कर निकाली गईं रैलियां | Pakistan की मध्यस्थता पर Israel को संदेह! 'भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं'- राजदूत रूवेन अज़ार
Advertisement ×