हिंदू था गुड्डू मुस्लिम! अतीक ने कराया सैकड़ों लोगों का ‘धर्मांतरण’, हनुमान गढ़ी के महंत का दावा

अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने माफिया अतीक अहमद पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. राजू दास ने अतीक अहमद पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है और कहा कि वो माफिया तो था ही, हिंदुओं का धर्मांतरण भी करवाता था. राजू दास ने दावा किया कि अतीक अब तक 12 लोगों का धर्मांतरण करा चुका है, इनमें गुड्डू मुस्लिम भी शामिल है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से पहले गुड्डू मुस्लिम का नाम आयुष चौधरी था. इसके साथ ही राजू दास ने ये भी कहा कि अतीक अहमद को मरना नहीं चाहिए था क्योंकि उसके मरने के साथ ही कई राज भी दफन हो गए और कई सफेदपोश बेपर्दा होने से बच गए.

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि गुड्डू मुस्लिम हिंदू था. उसका नाम आयुष चौधरी था. आप समझ सकते हैं कि किस प्रकार से धर्मांतरण का भी काम किया गया. आप देखो विजय उस्मानी, उसका भी उसने धर्मांतरण कराया. ऐसे पुलिस प्रशासन ने 12 नाम दिए हैं. कई सौ ऐसे मामले हैं, जो उसके साथ काम करते थे, जो उसके साथ था उसका वो धर्मांतरण भी करता था.

गौरतलब है कि शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाई गई है. उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है लेकिन वो अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस बीच शाइस्ता के हर दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं. शाइस्ता कहां है इसका जवाब किसी के पास नहीं है.

कहा जा रहा है कि उमेश पाल मर्डर केस की साजिश भले ही अतीक और अशरफ ने रची हो लेकिन उसे अमलीजामा शाइस्ता ने ही पहनाया. आरोप है कि शाइस्ता ने शूटर्स को हथियार और पैसे पहुंचाने से लेकर फरार होने तक का इंतजाम कराया. शाइस्ता, उमेश पाल हत्याकांड से ठीक पहले भी एक सीसीटीवी में नजर आई थी. 19 फरवरी के इस CCTV फुटेज में शाइस्ता के साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर भी नजर आया था. साबिर पर पांच लाख का इनाम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×