धारदार हथियार से अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने गोली मारकर खुद को भी उड़ाया

मैनपुरी में एक शख्स ने धारदार हथियार से अपने 5 परिजनों को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली. इस वीभत्स हत्याकांड की वजह परिवारिक कलह हो सकती है. ऐसी कई संभावनाओं के बीच यूपी की मैनपुरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस हत्याकांड के खुलासे के बाद किशनी थाना क्षेत्र स्थित इस घर के आस-पास लोगों की भीड़ लगी है.

थाना किशनी क्षेत्र के गोकुलपुर असरारा में हुई इस वारदात में मारे गए लोगों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है. इस मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि गोकुलपुर निवासी सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर चलाता था. कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था. शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी. शुक्रवार रात उसका भाई सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी घर की छत पर सो रहे थे. उसका छोटा भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ और बाकी रिश्तेदार नीचे सोए हुए थे. रात 11 बजे तक घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चला. इसके बाद सभी लोग सोने चले गए. रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा मारकर हत्या कर दी. फिर भाई भुल्लन, भाई के दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ को भी मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी ने अपनी पत्नी और पिता सुभाष को गड़ासा मारकर घायल कर दिया. चीख पुकार सुनकर घरवाले उसे पकड़ने को दौड़े तो वो भागकर छिप गया और खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×