बच्चे के आधार कार्ड पर छपा उपमुख्यमंत्री का फोटो, स्कूल वालों ने दाखिला भी दे दिया

अगर हम आपको बताएं कि एक बच्चे के आधार कार्ड पर उपमुख्यमंत्री का फोटो लगा है और उसी से उसको स्कूल में दाखिला भी मिल गया तो शायद आप यह जानकर हंस पड़ेंगे. लेकिन यह सच है. बिल्कुल यही मामला सामने आया है महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र चिमूर से. कमाल की बात है कि इस बच्चे का आधार कार्ड मां ने सात साल पहले बनवाया था. तब इस पर तत्कालीन सीएम और मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का फोटो लग गया. मां ने कई बार चक्कर काटे ताकि फोटो बदलवाई जा सके लेकिन सारी कोशिशें बेकार चली गईं.

साल 2015 में सिंदेवाही तहसील के विरव्हा के चिमूर तहसील के शंकरपुर में इस बच्चे का जन्म हुआ था. इसी दौरान शंकरपुर में एक कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने थे. बच्चे का भी इसी अवधि में आधार बनाया गया. मगर जब घर पर आधार कार्ड छपकर पहुंचा तो परिवार के लोगों को यकीन नहीं हुआ. उस पर बच्चे की जगह देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर लगी थी.

मां ने कई बार आधार सेंटर के चक्कर काटे. फोटो बदलवाने की कोशिश की. लेकिन मां से कहा गया कि 5 वर्ष की उम्र के बाद ही आधार कार्ड में बदलाव हो सकता है. लिहाजा महिला  थक हारकर घर बैठ गई. इसके बाद उसने दोबारा आधार कार्ड को अपडेट कराने के प्रयास किए.

उसने बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए शंकरपुर ग्राम पंचायत में अप्लाई किया. अब केस ही अजीबोगरीब था इसलिए सुर्खियां बनना तो लाजमी था. अब चिमूर के तहसीलदार ने आधार कार्ड पर छपी फोटो को जल्द से जल्द बदलने के निर्देश दिए.

इसके बाद आधार कार्ड में बदलाव का प्रोसेस शुरू हुआ लेकिन इसमें भी 7 साल लग गए. इस मामले पर शंकरपुर के पटवारी शंकर गुजेवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोटो बच्चे के आधार कार्ड पर लग गया था. आधार कार्ड में तहसीलदार के आदेश के बाद बदलाव कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×