एकजुटता और काम से किदवई नगर विधानसभा में लायेगे परिवर्तन : एडवोकेट सुधांशु मिश्रा

कानपुर। वार्ड 9 में पीडीए बैठक व पिछड़ा प्रकोष्ठ में पद वितरण कार्यक्रम में किदवई नगर विधानसभा के प्रभारी सुधांशु मिश्रा एडवोकेट रहें उन्होंने कहा की हम सब को घर घर पहुंचकर एक एक वोट बढ़वाना है क्योंकि वर्तमान सरकार लगातार हमारे आपके वोटो को कटवाने का काम कर रही है एक एक वोट पर नजर रखनी होंगी।
सभी साथियों को मोहल्ले में कमरा बैठक कर अपने लोगों को जोड़ना होगा, निष्क्रिय लोगों को पुनः उनके साथ बैठक कर नए लोगों को जोड़ना होगा क्योंकि आने वाले समय में हमारी लड़ाई तानाशाही और वोट चोरों से होने वाली है जो समाज में भ्रम फैलाने का काम करते है 2027 में फिर से पीडीए नायक अखिलेश यादव की सरकार बनने वाली है हम लोग पीड़ित लोगों की बुलंद आवाज बनने का काम करेंगे और किदवई नगर में समाजवादी पार्टी प्रत्यासी को जितवाने का काम करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिंटू, महेन्द्र सिंह बड़े ठाकुर, दीपक खोटे, शादाब आलम, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश गौड़, वार्ड 9 के पूर्व पार्षद प्रत्यासी पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव विजय यादव, रामकुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष केशव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मेराज अहमद, हुकुम सिंह यादव, अजय यादव टिंकू, फैसल, आफताब, शमीम, दीपू सुधाकर, हिमांशु श्रीवास्तव, राकेश सिंह, वैष्णो राठौर, शुभम, आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×