आती है अक्सर नींद?…. ये फूड करें अपनी डाइट में शामिल

आज के समय में बहुत से लोग दिन में भी अक्सर थका-थका महसूस करते हैं और उन्हें कही भी बस में, या आफिस में नींद आने लगती है। यह समस्या बहुत आम हो गई है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर हमारी खानपान की आदतें भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपको दिन में नींद आने लगती है, साथ ही उन खाद्य पदार्थों के बारे में भी बात करेंगे जो थकान बढ़ा सकते हैं।

जंक फूड खाने से कितना नुकसान है? 

अगर आप ज्यादा मीठे, तले-भुने जंक फूड खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है, लेकिन थोड़े ही समय में यह ऊर्जा खत्म हो जाती है और आप थका महसूस करने लगते हैं। साथ ही कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे कॉफी और चाय का अधिक सेवन भी नींद को बढ़ावा देता है, खासकर यदि आप देर रात तक जागते हैं।

खास खाद्य पदार्थ जिससे आती है थकान

कुछ खास खाद्य पदार्थ जैसे सफेद चावल, सफेद ब्रेड, और शक्करयुक्त जूस भी तेजी से ऊर्जा तो देते हैं, लेकिन उसके बाद अचानक थकान महसूस होने लगती है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में नमक या प्रोसेस्ड फूड खाने से भी शरीर में जल्‍दी आती है थकान।

 कुछ आसान तरीके जिन्हें अपनाकर राहत पा सकते हैं

अगर आप दिन में लगातार नींद से परेशान हैं तो कुछ आसान कदम हैं, जिन्हें अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। सबसे पहले, अपने खानपान में ताजा सब्जियां, फल, शामिल  करें और खूब पानी पीएं एवं नियमित व्यायाम करें। आप हमेशा अपने सोने का समय तय करें और आरामदायक नींद लें। इससे आपकी ऊर्जा स्तर बढ़ेगा और आप दिनभर ताजा महसूस करेंगे। अंत में इतना करने के बाद भी अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×