ट्रंप निकालेंगे अब अपना ‘वो’ भयानक हथियार, जिससे खत्म हो जाएगा ईरान?

इस्लामाबाद में चल रही बातचीत, जहां अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ईरान के साथ आमने-सामने की बातचीत कर रहा था, बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी अधिकारियों, दोनों ने कहा कि अभी भी महत्वपूर्ण मतभेद बने हुए हैं।

बातचीत के बाद वेंस ने कहा कि अमेरिका को इस बात की पक्की गारंटी चाहिए कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक ऐसी कोई गारंटी नहीं मिली है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही मिल जाएगी।”

सीजफायर के बीच अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर पाकिस्तान में बातचीत से कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिकी जंगी जहाजों में फिर से हथियार भरे जा रहे हैं।

अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के हवाले से कहा था, “हम एक रीसेट कर रहे हैं। हम जहाजों में सबसे बेहतरीन गोला-बारूद, अब तक बने सबसे बेहतरीन हथियार भर रहे हैं, जो पहले इस्तेमाल किए गए हथियारों से भी बेहतर हैं, और उनसे हमने दुश्मनों को पूरी तरह तबाह कर दिया था।”

उन्होंने आगे कहा, “और अगर कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करेंगे, और बहुत ही असरदार तरीके से करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×