नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी लोग झांसी जिले के रानीपुर क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे पानी में उतरते चले गए। देखते ही देखते सभी पानी में समा गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर पहुंचे। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता, पुत्र, भतीजा, भांजा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की दुखद खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से गांव में चारों तरफ मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी पांचों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस बीच, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। साथ ही दुखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का पूरा आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×