कनपुर। 25 मई को रात्रि लगभग 01:30 बजे, थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत 139 सैनिक नगर, अहिरवा स्थित निवास में शिव कुमार पुत्र हरि प्रसाद के घर चोरी की घटना हुई थी। शिव कुमार अपने परिवार सहित विराट नगर में एक परिचित के यहाँ जागरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था एवं घर का सेंट्रल लॉक बंद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
डीसीपी सत्यजीत गुप्ता द्वारा स्वयं मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में टीम गठित की गई है।
