अधिवक्ताओं ने भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम का मनाया जन्मोत्सव

कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन हाल में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में सर्वप्रथम अभिषेक तिवारी महामंत्री लायर्स एसोसिएशन ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगवान परशुराम  शस्त्र और शास्त्र के प्रकांड ज्ञाता और भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे उन्हे भगवान विष्णु का उग्र अवतार भी कहा जाता है। हम उनका जयंती समारोह मना रहे है।
कार्यक्रम संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतरण  धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था शंकर भगवान का शस्त्र परशु अर्थात फरसा धारण करने के कारण ही उन्हे परशुराम कहा गया। भगवान परशुराम को न्याय का देवता माना जाता है हम अधिवक्तागण न्याय व्यवस्था के अभिन्न अंग और न्यायालय के अधिकारी है हमने न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए न्याय के देवता भगवान परशुराम का जयंती समारोह हर्षोल्लास से बार एसोसिएशन हाल में मनाया है।
सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। प्रमुख रूप से अजीत शुक्ला, अरविंद दीक्षित, गिरधर द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, सचिन अवस्थी, संजीव कपूर, नीरज त्रिपाठी, शिवम गंगवार, इंद्रेश मिश्रा, प्रियम जोशी, हरी शुक्ला, के के यादव, वीर जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×