कट्टरपंथियों ने दीपू चंद्र दास के बाद एक और हिंदू अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला

बांग्लादेश में जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान अमृत मंडल के रूप में हुई है। अमृत मंडल को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस का कहना है कि यह हमला उगाही से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते पूरे बांग्लादेश में बवाल मच गया था।

इस बार अपराधियों को ईशनिंदा का बहाना नहीं मिला तो नया आरोप इजाद कर लिया और भरे बाजार में 29 साल के युवक पर तब तक लात-घूंसे बरसाए जब तक उसका दम नहीं निकल गया। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे, पांग्शा उपजिला के होसैनडांगा ओल्ड मार्केट में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अमृत मंडल पर कथित तौर पर वसूली के आरोप लगाए गए थे।

पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन के ओसी शेख मोइनुल इस्लाम ने गुरुवार सुबह घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अमृत मंडल उर्फ सम्राट, पुलिस सूची में दर्ज ‘सम्राट बाहिनी’ का सरगना था। वह होसैनडांगा गांव निवासी अक्षय मंडल का बेटा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

द डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने सम्राट के एक साथी मोहम्मद सलीम को हिरासत में लिया है। उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एक पिस्तौल और एक देसी शॉट वाली बंदूक शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सम्राट के खिलाफ कम से कम दो मामले दर्ज थे, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×