चोरी की अफवाह फैला रहे तीन अभियुक्त को बाबूपुरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर। बाबूपुरवा थाना अंतर्गत बगाही चौकी और बाकरगंज बाजार चौकी क्षेत्र में फर्जी चोरी की अफवाह फैलाने वाले तीन अभियुक्त को बाबूपुरवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सोमवार शाम 7:30 के लगभग चोरी की अफवाह फैला रहे थे। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया था।
हालांकि बाबू पूर्वा पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को समझा बूझाकर शांत किया। लोगों से अफवाह न फैलाने की गुजारिश की। वही चोरी की अफवाह फैलाने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
करण सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी 130/08 बगाही भट्टा, प्रिंस भारती पुत्र स्वर्गीय रंजीत भारती उम्र 18 वर्ष निवासी 130/42 बगाही, अनस पुत्र बाबर उम्र 26 वर्ष निवासी मकान नंबर 974 मछरिया अफवाह फैला रहे थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार चौबे, उप निरीक्षक आलोक कुमार, उपनिरीक्षक आफताब, उप निरीक्षक कृपा शंकर, हेड कांस्टेबल 2033 देवेंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल 581 अजमल खान, कांस्टेबल 3650 धीरेंद्र कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×