लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत से काफी पीछे रह गई। एनडीए भी उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाया जिस तरह की उम्मीद की जा रह थी। कल सुबह कैबिनेट की बड़ी बैठक हो सकती है। मीटिंग के अंदर ये तय किया जाएगा कि नरेंद्र मोदी अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। फिर राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेंगे। बीजेपी के बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाने की स्थिति में अब गठबंधन के भरोसे सरकार चलानी होगी।
शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणीनित को लेकर चर्चा होगी। नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को लेकर क्या फैसला किया जाएगा। इस पर भी निर्णय हो सकता है। जदयू और टीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जैसा हमने पहले कहा कि हम इंडिया गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते।
