कानपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खां के नेतृत्व में परेड शिक्षक पार्क से भारी संख्या में व्यापारी नेताओं के साथ बड़े चौराहे के लिए कुच जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचना था लेकिन भारी पुलिस सुरक्षा बल ने रोक दिया! बढ़ती महंगाई के खिलाफ कानपुर नगर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के द्वारा आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में जमकर व्यापारी नेताओं ने प्रदर्शन किया। सपा व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खां ने कहा कि सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है विपक्ष पर इतना दबाव बना रही है। जो सरकारी कर्मचारी अगर सरकार की नीतियों के खिलाफ जाते हैं।
उन पर तरह-तरह का दबाव बनाकर विरोध करने से रोक दिया जाता है भाजपा ने हिटलर शाही सरकार का रवाइया बना रखा है लेकिन समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के सौ सौ कार्यकर्ता पर भारी है। विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ सपा नेता राम गोपालपुरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खां व्यापार सभा अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल,महासचिव जफरुल हसन,पूर्व पार्षद प्रत्याशी,पार्षद अकिल शानू,पार्षद मेराज,सरवन गौतम साकिब कुरैशी ओम प्रकाश गुप्ता सदस्य,तौसीफ नगर सचिव,हेमंत गुप्ता,सुलेखा यादव, सोनी गुप्ता, उमा देवी, संजय सोनकर पार्षद प्रत्याशी आदि लोग रहे।
