
कानपुर, शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर नगर द्वारा अघोषित बिजली कटौती व बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ केस्को मुख्यालय के पास सिविल लाइंस में धरना दिया गया। जिसमें केस्को की बदहाल व्यवस्था और सरकार की गलत व्यवस्था और सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध बिगुल फूंका गया।

धरने में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक संजीव दारियावादी ,सोहेल अख्तर अंसारी, मदन मोहन शुक्ला ,पवन गुप्ता, नरेश चंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित करते हुए प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी और उमस का मौसम है जहां खाना खाने की जितनी जरूरत है, जीवन जीने के लिए उतनी ही बिजली की जरूरत है। लेकिन अघोषित बिजली कटौती ने आम जनमानस का जीवन दुर्लभ कर दिया है जनता नरक की जिंदगी जी रही है। बिजली कटौती की वजह से गर्मी और उमस के कारण वरिष्ठ नागरिक व बच्चे बीमार पड़ रहे हैं छात्रों की पढ़ाई नहीं हो रही है लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केस्को के त्रुटि पूर्ण बिलों के माध्यम से गलत वसूली की जा रही है उपभोक्ता को प्रीपेड मीटर के भुगतान पर उसको बिजली खर्च का विवरण नहीं मिल पा रहा है।स्मार्ट मीटर की रफ्तार बहुत तेज है और मीटर खराब साबित हो रहे हैं जिसकी जांच की संपूर्ण व्यवस्था नहीं है शिकायत करने पर हिला हवाली की जाती है फॉल्ट सही होने में 15-15 घंटे लग जाते हैं नई कनेक्शन लेने पर दलाल व्यवस्था हावी है ऐसे में सिर्फ आम आदमी का उत्पीड़न हो रहा है जो कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। धरने में सभी उत्साही कांग्रेस जन हाथ में पट्टियां लेकर “उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद करो””बिजली कटौती बंद करो” न्याय दो, न्याय दो आदि नारे लगाते रहे धरने के समापन पर केस्को एम डी के नाम संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एम डी कीअनुपस्थिति में वागीश कुमार अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) को दिया गया।कार्यक्रम का संयोजन हरीश गुप्ता व पिंटू कुरील ने किया। धरने में प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्रा,प्रतिभा अटल पाल, मनीष बाजपेई ,दिलीप शुक्ला, सुनीत त्रिपाठी, संजीव मिश्रा ,अमीन खान पूर्व पार्षद राकेश साहू, राम शंकर राय ,सुनील राठौर, हरीश बाजपेई, रामस्वरूप तिवारी, शबनम आदिल, कमल जायसवाल ,गुफरान अहमद चांद, साजिद सर,राजलक्ष्मी ,सुषमा पंत, रूपा,रजनी, ममता परिहार, राजू चंदेल, आजाद बौद्ध, फरदीन, मंकू ठाकुर ,अब्दुल तारिक ,अफरोज आलम ,संजय अवस्थी ,शकील मंसूरी, तनवीर खान मंटू, संजय बाथम ,शांतनु दीक्षित ,आतिफ रहमान ,आरके त्रिपाठी ,सुशील तिवारी ,निर्भय अवस्थी,विनय सोनकर,आशुतोष शुक्ला ,रामजी दुबे, चंद्रमणि मिश्रा, मनु पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
