‘CM शिंदे के बेटे ने मेरी सुपारी दी है’ वाले बयान को लेकर बुरे फंसे संजय राउत, मानहानि का मुकदमा दायर किया गया

ठाणे शहर की पुलिस ने बुधवार देर रात शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि के लिए पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। जिसमें दावा किया गया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान को खतरा था। एक अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों, धर्मों आदि के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 500 (मानहानि) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर आधारित है।

राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा था, लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है। हालांकि, महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने दावा किया है कि संजय राउत का अपनी जान को खतरा होने का आरोप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को बदनाम करने के लिए लगाया गया है।

राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर सीएम शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे से ‘जान को खतरा’ होने का आरोप लगाया था। राउत ने एक बयान में कहा था, ”लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है। मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र, जिसकी प्रतियां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी भेजी गईं, जिनके पास गृह विभाग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार चुनाव से पहले NDA को तगड़ा झटका, चिराग की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द | घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस और गांधी खानदान की असलियत जनता जानती है : केशव प्रसाद मौर्य | बिहार चुनाव: गिरिराज बोले- महागठबंधन नहीं 'ठगबंधन', तेजस्वी पर जनता को भरोसा नहीं | योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: बिजली, ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी... कहीं नहीं विकास!
Advertisement ×