होली पर मेहमानों का मुंह मीठा कराएं लजीज सेवई फ्रूट कस्टर्ड के साथ, ये रही रेसिपी

होली रंगों भरा त्योहार है जोकि भारत में हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल होली 8 मार्च 2023 को पूरे भारत में सेलिब्रेट की जाने वाली है. भारत का कोई भी त्योहार पकवान और मिठाइयों के बिना अधूरा होता है. ऐसे में आज हम आपके लिए सेवई फ्रूट कस्ट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. सेवई भारत की एक पारंपरिक डिश है. सेवई फ्रूट कस्टर्ड स्वाद में लजीज लगता है. इसको आप होली पर घर आए मेहमानों को सर्व करके मुंह मीठा करा सकते हैं. इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि…..

सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने की आवश्यक सामग्री-

दूध 1 लीटर
मोटी सेवई 1 कटोरी
इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
चीनी स्वादानुसार
वनीला कस्टर्ड 2 चम्मच
क्रीम 1 कप
घी 1 चम्मच
फ्रूट्स 1 कप
मावा 1 कप कटे हुए

सेवई फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाएं? 

सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें.
फिर आप इसमेे घी पिघलाएं और सेवई डालकर अच्छी तरह से भून लें.
इसके बाद आप कढ़ाही में दूध, केसर, इलायची पाउडर और भुनी हुई सेवइयां डालकर पकाएं.
फिर आप एक बाउल में वनीला कस्टर्ड पाउडर डालें.
इसके बाद आप इसमें 4 से 5 चम्मच ठंडा दूध डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
फिर आप इसमें चीनी, काजू, और बादाम डालें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें.
फिर आप एक दूसरे बाउल में केला और सेब को काटकर डालें.
इसके बाद आप इसके ऊपर पकी हुई सेवइयों डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब आपका लजीज सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनकर तैयार हो चुका है.
फिर आप इसको पिसे हुए बादाम से गार्निश करके सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×