मां विंध्यवासिनी के दर पर सीएम योगी ने झुकाया शीश, शारदीय नवरात्रि की तैयारियों के संदर्भ में भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मीरजापुर पहुंचे। उन्होंने यहां मां विंध्यवासिनी के दर पर शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने तीन अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने यहां विंध्य कॉरिडोर के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां समय से कार्य कराने के भी निर्देश दिए।

सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विंध्यधाम में सबसे पहले मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाया। उन्होंने यहां पूजन-अर्चन कर सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन के उपरांत विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध ढंग से हो। शेष कार्यों में भी गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इसमें देश-प्रदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। इनके समुचित दर्शन की व्यवस्था हो। उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ न हो। सीएम ने त्योहारों के दौरान साफ-सफाई समेत सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी स्थानीय प्रशासन को दिया। पूजन-अर्चन व निरीक्षण के दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×