कानपुर जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उठाए जाएंगे ठोस कदम : जिलाधिकारी

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में 6 लेन जीटी रोड पर नारामऊ के पास कट होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एक टीम भेज कर वहां बने कट को तत्काल बंद करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से यह पता चला कि जनपद में नारामऊ के पास कट होने की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई, जिसमें कई लोग हताहत हो चुके हैं। इसलिए मामले को गंभीरता से  लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त(यातायात) आकांक्षा पांडेय और अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, लो. नि. वि. अनूप मिश्रा को मौके पर भेज कर उक्त कट को आगामी तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। अभी यह कार्रवाई तात्कालिक रूप से की गई है, जबकि  इन समस्याओं के निराकरण  हेतु दीर्घकालिक उपाय किए जाने पर मंथन किया जा रहा है। शीघ्र ही, जनपद के सभी 20 ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।
ये हैं जनपद के 20 ब्लैक स्पॉट
गुजैनी बाईपास
(एनएचएआई), नौबस्ता चौराहा कट
(एनएचएआई), यशोदा नगर चौराहा
(एनएचएआई), बर्रा बाईपास
(एनएचएआई), नारामऊ (एनएचएआई)रामपुर दुर्गा मंदिर(एनएचएआई),
शंभुआ पुल (एनएचएआई), हड़हा पुल (एनएचएआई), कनौजिया पेट्रोल पंप (एनएचएआई), किसान नगर (एनएचएआई), भौंती (एनएचएआई), ब्रह्म देवमंदिर (एनएचएआई), दादा नगर, विजय नगर, फजलगंज, बीओबी चौराहा, शनिदेव मंदिर, फजलगंज जूट मिल चौराहा (पीडब्ल्यूडी), विजय नगर, दादा नगर ढाल (पीडब्ल्यूडी), राहा गांव ढाबा के पास(पीडब्ल्यूडी), परास मोड़ के पास(पीडब्ल्यूडी) नौरंगा चौराहे के पास (पीडब्ल्यूडी), जहानाबाद बिल्लू ढाहा के पास रोड (पीडब्ल्यूडी), कुआं खेड़ा जवाहर नाला के पास रोड (पीडब्ल्यूडी)
पनकी पड़ाव के पास (पीडब्ल्यूडी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×