जिलाधिकारी कानपुर ने निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई

कानपुर। प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जिलों जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जनपद के  तहसील सदर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में मिली खामियां को देखते हुए कार्यवाही की गई है। विगत 20 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उक्त निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उक्त निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बीम व आदि में शटरिंग के जॉइंट पर सीमेंट की बोरियां लगी पाई गई तथा ग्राउंड फ्लोर पर बाहर की तरफ की बीम में पाए जाने पर अत्यधिक रोष व्यक्त किया गया था।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा व उसके उपरांत कई बार निर्माणाधीन पार्किंग के परियोजना प्रबंधक एस के वर्मा द्वारा संस्था से उक्त कमियों को ठीक करने को कहा गया लेकिन अब तक ठीक नहीं किया गया। इसलिए जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक के द्वारा निर्माण कार्य में मेसर्स गंगा बिल्ड  प्राइवेट लिमिटेड पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है जिसकी कटौती उक्त संस्था के बीजक से की जाएगी। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत विकासखंड शिवराजपुर में की जांच में दोषी पाए गए प्रधान कैलाश, निलंबित  ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा व तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई पर क्रमशः 22989 रुपए 22989 रुपए और 22988 रुपए जुर्माना लगाया गया।
संबंधित ग्राम प्रधान पर जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा वसूली के साथ-साथ प्रशासनिक भी कार्रवाई  की जाएगी। संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही, खंड विकास अधिकारी, शिवराजपुर द्वारा वसूली भी किया जाएगा। वहीं, तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई से खंड विकास अधिकारी शिवराजपुर वसूली करेंगे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की भी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×